शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए करें गिलोय का सेवन, जानिए इसके फायदे और नुकसान

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए करें गिलोय का सेवन, जानिए इसके फायदे और नुकसान

सेहतराग टीम

आज के समय में लगातार बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को अपने इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूज रखना बेहद जरूरी है। इसलिए हमें ऐसे भोजन का सेवन करना चाहिए जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके। ऐसी स्थिति में हमें गिलोय का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि गिलोय में कई तरह के औषधिय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में इसे रोगों को दूर करने में सबसे बढ़िया औषधि माना जाता है। बरसात के मौसम में होने वाली वायरल बीमारियों मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया में गिलोय का सेवन किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि गिलोय का सेवन करने से किस तरह की बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि गिलोय का ज्यादा सेवन करने से शरीर को किस तरह का नुकसान हो सकता है।

पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम के दौरान बढ़ सकती हैं रीढ़ की समस्याएं, बॉडी स्ट्रेच जरूरी, ऐसे करें

गिलोय का जूस

अगर आपको गिलोय का तना मिल गया है तो आप इसके छोटे-छोटे पीस काट लें। इन्हें अच्छी तरह से धोकर दो गिलास पानी में उबाल लें। पानी को उबाल कर आधा कर लें। फिर इसे ठंडा करके पिएं। आप रोज एक गिलास गिलोय जूस पी सकते हैं। 

गिलोय का सेवन करने से दूर रहती हैं ये बीमारियां

बुखार में फायदेमंद होता है गिलोय 

कई बार लोगों को बुखार हो जाता है, जो शरीर को तोड़ कर रख देता है। ऐसे में आप गिलोय का सेवन जरूर करें। ये डेंगू,फ्लू, और मलेरिया में होने वाले बुखार से लड़ने में भी कारगर है।   

पाचन समस्याओं को दूर करे गिलोय 

कब्ज जैसी पेट की बीमारियों में गिलोय के सेवन से राहत मिलती है। कब्ज होने पर एक-चौथाई कप गिलोय के रस में गुड़ मिलाकर पिएं। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है। 

मोटापे को कम करे गिलोय 

अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं, तो ऐसे में गिलोय का सेवन जरूर करें। इसके एक चम्मच रस में एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह और शाम पिएं। ऐसा करने से आपका वजन कम हो सकता है।

तनाव और चिंता के लिए गिलोय 

गिलोय मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। यह शरीर से खराब चीजों को बाहर निकालने में मदद करता है और मेमोरी को बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है।  

गिलोय का सेवन करने सो होने वाले नुकसान- 

  • हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, दिन में 1 ग्राम से ज्यादा गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • जिन लोगों का डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरह से काम नहीं करता उन्हें गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को भी गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि गिलोय का सेवन करने पर ब्लड शुगर काफी लो हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-

फिट और स्लिम बॉडी पाने के लिए करते हैं डाइटिंग तो जान लीजिए इसके साइड-इफेक्ट

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।